जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या ने किया अद्भुत नृत्य–

by | Apr 30, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 मां दुर्गा के सेवक तिमुंड्या को लगाया गया मांस, चावल का भोग, कौथिग के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्घालु– 
जोशीमठः आस्था और उत्साह के साथ शनिवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में प्रसिद्घ तिमुंड्या कौथिग का आयोजन ‌संपन्न हुआ, इस दौरान तिमुंड्या ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन ‌िए और उन्हें आशीर्वाद. जोशीमठ में आदिकाल से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत शनिवार को तिमुंड्या कौथिग का भव्य आयोजन किया गया, मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में तिमुंड्या नामक दानव के प्रकोप से मानव त्रस्त हो गए थे।

तब मां दुर्गा ने इस दानव को पराजित कर उसे अपना सेवक बना लिया था। यह दानव मांसाहारी था। जब इसे बिना मांस के दिक्कत होने लगी तब मां दुर्गा ने उसे वर्षभर में एक बार मांस का भोग लगवाने का वचन दिया। माता के इसी वचन का आज भी यहां के देवी भक्त निर्वहन करते आ रहे हैं। आयोजन के दौरान तिमुंड्या को चावल, गुड़, मांस और जल का भोग लगाया जाता है, नृसिंह मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित की गई, मां दुर्गा की भी शक्ति पूजाएं संपन्न हुई, 

इसके पश्चात तिमुंड्या देवता के साथ ही मां दुर्गा का आह्वान किया गया, तिमुंड्या ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर नृत्य किया. इस मौके पर देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अवतारी पुरुष भोला सिंंह नामण, भरत सिंह बेजवाड़ी आदि मौजूद रहे. कौथिग के शुभारंभ में स्थानीय महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर झुमेलो नृत्य आयोजित किया, महिलाओं का यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!