बदरीनाथ धाम में व्यवसायियों के साथ हो रहा अन्याय, 100 से अधिक व्यापारी हुए बेरोजगार– 

by | May 4, 2022 | कार्रवाई, चमोली, समस्या | 0 comments

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के नाम पर व्यापारियों के साथ यह कैसा व्यहार किया जा रहा है– 

बदरीनाथः बदरीनाथ धाम में तीन पीढ़ी से चल रही पुश्तैनी दुकानें मास्टर प्लान के नाम पर ध्वस्त कर दी गई हैं, कई दुकानों के मालिक मौके पर न होने के बावजूद भी दुकानों का ताला तोड़कर वहां रखा सामान नष्ट कर दिया गया है, धाम में व्यापारियों के साथ यह कैसा अन्याय हो रहा है, पीड़ित व्यापारियों ने प्रदेश सरकार को मामले का शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है, बुधवार को धाम में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु मास्टर प्लान के कार्यों को देखने पहुंचे तो व्यापारियों ने उनके सम्मुख जमकर आक्रोश जताया. पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि मास्टर प्लान के कार्यों का विरोध नहीं है, लेकिन उन्हें शीघ्र बर्बाद हुए लाखों रुपये की सामग्री का मुआवजा दिए जाने और अन्य जगह पर दुकानें शिफ्ट करने की जगह उपलब्ध कराने की मांग की है.  

व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी, अजय कृष्ण मेहता, विनोद डिमरी, विपुल डिमरी, प्रकाश खंडूरी, बलदेव मेहता, कैलाश बिष्ट, हेम जोशी आदि ने कहा कि उन्हें दुकानें हटाने के लिए एक सप्ताह से भी कम का समय दिया गया, उन्हें पूर्व में दुकानें हटाने की कोई सूचना नहीं दी गई, इस यात्रा के लिए धाम में लाखों का सामान पहुंच गया है, अब उस सामान को कहां डालेंगे, व्यापारी एक झटके में बेरोजगार हो गए हैं, यह व्यापारियों के साथ सरासर अन्याय है,

कहा गया कि प्रकाश पंचपुरी व राजेंद्र प्रसाद अभी बदरीनाथ ही नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनकी दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर कर दिया गया है, कहा गया कि बदरीनाथ में 100 से अधिक व्यापारी व 400 से अधिक परिवारों के सम्मुख रोजी रोटी का संकट गहरा गया है, पीड़ित व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं है, उन्होंने मुख्य सचिव के सम्मुख अपना आक्रोश प्रकट किया था, मुख्य सचिव ने उन्हें अस्थाई दुकानें आवंटित करने और बाद में स्थाई दुकानें दिए जाने का भरोसा दिलाया है. 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!