आस्थाः गरुड़ में बैठकर हिमालय में अपने धाम के लिए रवाना हुए भगवान बदरीनाथ–  

by | May 5, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

पढ़ेंः रस्सी के सहारे कैसे अपने परम धाम बदरीनाथ पहुंच गए भगवान विष्णु, हर साल आयोजित होता है यह अनोखा ध‌ार्मिक मेला– 

जोशीमठः बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रतिवर्ष कई धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता है, इनमें से एक है गरुड़छाड़ मेला, बृहस्पतिवार को यह मेला जोशीमठ में आयोजित किया गया, श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ को गरुड़ में बिठाकर बदरीनाथ धाम के लिए रवना किया, मेले में छावनी बाजार से नृसिंह मंदिर तक रस्सी लगाई गई, सबसे पहले रस्सी में लकड़ी से निर्मित गरुड़ की प्रतिमा को छोड़ा गया, उसके बाद विष्णु भगवान की प्रतिमा को रस्सी के सहारे आगे भेजा गया,

मान्यता है कि भगवान विष्णु गरुड़ में बैठकर ग्रीष्मकाल के लिए अपने परम धाम बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए हैं. सदियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान बदरीनाथ को धाम के लिए गरुड़ में बिठाकर रवाना किया जाता है, मेले को करीब से देखने के लिए स्थानीय श्रद्घालुओं के साथ ही तीर्थयात्री भी यहां मौजूद रहे। इस दौरान नृसिंह मंदिर में एक हजार रोट काटे गए, ज्योतिष्पीठ की ओर से नृसिंह मंदिर में एक हजार रोट काटकर विष्णु सहस्रनाम से नृसिंह भगवान का अर्चन किया गया,

इस दौरान बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का अभिनंदन किया गया, ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि शिष्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आदेशानुसार यह पूजा अर्चना की गई. 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!