बदरीनाथ धाम के रास्ते में हनुमान ने चूर किया था भीम का बलशाली होने का घमंड– 

by | May 11, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

पढ़ें कहां है यह स्थान, चारधाम यात्रा शुरू हुई तो तीर्थयात्रियों की चहल-पहल भी लगी बढ़ने– 

चमोलीः  उत्तराखंड के चारधामों के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए विधि-विधान से खुल गए हैं, साथ ही बदरीनाथ धाम के समीप स्थित हनुमान चट्टी में हनुमान मंदिर भी श्रद्घालुओं के लिए खोल दिया गया है, जिससे यहां तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है, तीर्थयात्री हनुमान जी के दर्शन करने के बाद ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू करते हैं, हनुमान मंदिर बदरीनाथ धाम से करीब 12 किलोमीटर पहले अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है, पौराणिक मान्यता है कि इसी स्थान पर हनुमान जी ने महाभारत के दौरान भीम का घमंड चूर किया था. 

मान्यता के अनुसार, महाभारत के दौरान पांडव द्रौपदी के साथ वनवास का समय व्यतीत कर रहे थे और उस समय बदरीनाथ क्षेत्र में ही रह रहे थे, एक दिन अलकनंदा नदी में ब्रह्मकमल बहता देख द्रोपदी ने भीम से ब्रह्मकमल लेकर आने की बात कही, महाबली भीम ब्रह्मकमल पुष्प को लेने के लिए बद्रीवन में प्रवेश करते हैं, तो देखा कि रास्ते में एक वृद्ध वानर लेटा था, वानर की पूंछ से रास्ता रुका हुआ था, भीम उस वानर को रास्ते से हटने के लिए कहा, जिस पर वानर ने कहा कि बुढ़ापे की वजह से मुझमें उठने की शक्ति नहीं है, मुझ पर दया करके इस पूंछ को तुम ही हटा दो और आगे चले जाओ।

इसके बाद भीम ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह पूंछ को हिला नहीं सके, तब भीम समझ आ गया कि ये कोई सामान्य वानर नहीं है. तब भीम ने वानर से अपने असली स्वरूप में आने की प्रार्थना की, तब हनुमानजी अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हुए और भीम को बलशाली होने का घमंड न करने की सीख दी. 

ऋषिकेश से 285 किलोमीटर दूर हनुमान चट्टी में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पीपलकोटी के भट्ट ब्राह्मण परिवार के जिम्मे है, शीतकाल में छह माह तक इस मंदिर के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं, जनवरी से अप्रैल माह तक हनुमान चट्टी बर्फ से ढका रहता है. यात्राकाल में श्रद्घालुओं की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है, हनुमान मंदिर के पुजारी अनसूया भट्ट और संदीप भट्ट ने बताया कि हनुमान मंदिर के दर्शन करने के बाद ही ती‌र्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को रवाना होते हैं, यहां मंदिर में हनुमान की स्पटिक मूर्ति भजन मुद्रा में विराजमान है. 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!