ज्योतिर्मठ में धूमधाम से मनाई गई श्री नृसिंह जयंती–

by | May 14, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने किए नृसिंह मंदिर जोशीमठ दर्शन, बीकेटीसी ने किया स्वागत– 
जोशीमठ:  जोशीमठ स्थित पौराणिक श्री नृसिंह मंदिर में भगवान श्री नृसिंह का प्रकटोत्सव श्री नृसिंह जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विशेष पूजा अर्चना सहित यज्ञ हवन का आयोजन हुआ, भगवान नृसिंह से सभी के सुख समृद्धि की कामना की गयी, इस अवसर पर राज्य सभा सांसद एवं भाजपा पूर्व संगठन मंत्री नरेश बंसल ने आज प्रात: श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच कर दर्शन किये, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों  ने उनका  स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया, इस दौरान यज्ञाचार्य डा. प्रदीप सेमवाल के साथ ही वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के पंडित जनार्दन सती, गौरव भट्ट, भुवन जोशी, आयुष सती, राकेश ममगाईं, दिनेश सती, कमलेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, मनीष डिमरी, लक्ष्मी जोशी, राहुल नौटियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया.

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  13 मई को सासंद नरेश बंशल श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे,

जयंती के अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषिप्रसाद सती, देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, श्री नृसिंह मंदिर पुजारी संजय डिमरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरूवाण, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरूवाण, भूपेंद्र राणा, रामप्रसाद थपलियाल, कैलाश भट्ट  तथा देवपुजाई समिति के पदाधिकारीगण  भी मौजूद रहे, श्री नृसिंह जयंती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया.

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!