कठूड़ गांव में पूजा कार्यक्रम के लिए भव्य रुप से सजाया गया मां का दरवाज–
गोपेश्वरः नगर क्षेत्र के समीप ही गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित कठूड़ गांव में आराध्य देवी मां ज्वाला भगवती के मंदिर में तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगा, मंदिर में तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम आयोजित होगा, इसके लिए ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं, मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया है, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट ने बताया कि मां ज्वाला भगवती के मंदिर में ग्रामीण समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करते हैं, रविवार से शुभ मुहुर्त पर विधि-विधान से तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम आयोजित होगा, इस दौरान प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन भी होगा, इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह, आस्था और उमंग का माहौल है.

