प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी में खनन कारोबारियों में मचा रहा हड़कंप, कई वाहन हुए सीज–
देहरादूनः प्रशासन की टीम ने रविवार रात को कई जगहों पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की, इस दौरान अवैध खनन के कई वाहन सीज कर दिए गए हैं, प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया व कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा, देर रात तक अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई चली, यह कार्रवाई जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के निर्देश पर हुई, आशारोड़ी क्षेत्र में एसडीएम (सदर) मनीष कुमार और प्रभारी एसडीएम सौरभ असवाल के नेतृत्व में तहसील, राजस्व व पुलिस टीम ने अवैध खनन कारोबारियों के विरुद्घ छापेमारी अभियान चलाया, जिला खान अधिकारी वीरेंद्र सिंह के साथ परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, लंबे समय से यहां अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों से अपने जनपदों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं,

