बुग्यालों के लिए रवाना हुई चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की डोली– 

by | May 17, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments


गोपीनाथ मंदिर में भक्तों को दर्शन देने के बाद अपने मंदिर के लिए रवाना हुई डोली– 

गोपेश्वरः गोपीनाथ मंदिर परिसर से अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली बुग्यालों में स्थित अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है, मंदिर परिसर में भक्तों के जय रुद्रनाथ, जय गोपीनाथ के जयकारों से गोपेश्वर नगरी गुंजायमान हो उठी, रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 19 मई को ब्रह्ममुहुर्त में पांच बजे खोल दिए जाएंगे,

उच्च हिमालय क्षेत्र में समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य स्थित है, गोपेश्वर के समीप सगर गांव से जंगल और बुग्यालों से होते हुए 24 किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी पार करते हुए बुधवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी और 19 मई को सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, 

रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख के दर्शन होते हैं। रविवार को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से परिसर में लाया गया था, यहां दो दिनों तक भगवान रुद्रनाथ को श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ रखने के बाद मंगलवार को सुबह 10 बजे डोली ने रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर दिया है, डोली के साथ सैकड़ों भक्तगण भी साथ चल रहे हैं, इस बार रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा आचार्य पंडित हरीश भट्ट को दिया गया है, 

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!