गौरीकुंड में चमोली के घोड़ा-खच्चर संचालकों के साथ क्यों हो रहा यह सौतेला व्यवहार–

by | May 18, 2022 | आरोप, चमोली, समस्या | 0 comments

 घोड़ा-खच्चर संचालकों ने रुद्रप्रयाग के एसपी को भेजा ज्ञापन, हस्तक्षेप की मांग की– 

चमोलीः केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अन्य क्षेत्रों के साथ ही चमोली जनपद से भी करीब पांच हजार घोड़े-खच्चर गौरीकुंड पहुंचे हैं, लेकिन चमोली के घोड़ा-खच्चर संचालकों के साथ यहं सौतेला व्यवहार हो रहा है, केदारनाथ मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन कर रहे चमोली जनपद के घोड़ा-खच्चर संचालकों ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक घोड़े खच्चरों का संचालन क्रमवार जिला या क्षेत्र के हिसाब से करने की मांग की गई है, संचालकों ने रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर शीघ्र गौरीकुंड में घोड़ा खच्चरों के संचालन की प्रीपेड व्यवस्था सुव्यवस्थित करवाने की मांग की है, उन्होंने कहा कि गौरीकुंड में घोड़ा-खच्चर प्रीपेड काउंटर पर जिला पंचायत के कर्मचारियों द्वारा चमोली जनपद के घोड़ा-खच्चर संचालकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें घोड़ा-खच्चर संचालन की अनुमति तक नहीं दी जा रही है, यह पिछले चार-पांच दिन से हो रहा है।  

निजमुला घाटी के सेंजी गांव निवासी भरत सिंह राणा, नंदानगर के बलवीर नेगी, मनीष फरस्वाण, सूरी रावत, दिनेश चौधनरी, मनवर रावत आदि का कहना है कि केदारनाथ यात्रा के गौरीकुड में जिला पंचायत ने घोड़े खच्चरों के संचालन के लिए प्रीपेड काउंटर बना रखे हैं, यहां अभी चमोली जनपद से पंजीकृत करीब 5000 घोड़े-खच्चर मौजूद हैं, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी सहित अन्य क्षेत्रों के घोड़ों का संचालन तो नियमित हो रहा है, लेकिन चमोली के लोगों के घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है, उनकी मांग है कि क्रमवार सुबह चार बजे से शाम तीन बजे तक जिसका भी नंबर आता है उसे केदारनाथ जाने दिया जाए।  

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!