पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने इस जवान को दिया मेहनत का इनाम–

by | May 19, 2022 | चमोली, चारधाम, जागरुकता | 0 comments

 लगन एवं मेहनत से ड्यूटी करने वाला पीआरडी जवान सम्मानित–

चमोलीः चारधाम यात्रा को निर्बाध एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी पूरी लगन एवं मेहनत से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम में माणा तिराहा पर यातायात ड्यूटी में नियुक्त पीआरडी जवान विनोद कुमार द्वारा पूरी सतर्कता से सुचारु यातायात व्यवस्था बनाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा इस पीआरडी जवान की ड्यूटी से प्रभावित होकर उनको प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन और निगरानी में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था चाक-चौबंध और निर्बाध रुप से वाहनों का संचालन हो रहा है। धाम में भी पुलिस और पीआरडी के जवान पूरी मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य युद्घ स्तर पर चल रहे हैं, इस दौरान धाम में यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौति बना हुआ है। इसके बावजूद भी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुबह से लेकर देर रात तक धाम में यातायात को सुव्यवस्थित करने में जुटे हैं। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!