योग नगरी ऋषिकेश से हुआ हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा का भव्य आगाज–

by | May 19, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब रवाना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया यात्रा का श्रीगणेश- 

देहरादूनः ऋषिकेश से बृहस्पतिवार को हेमकुंड साहिब यात्रा का श्री गणेश हो गया है। 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट लक्ष्मण झूला मार्ग ऋषिकेश से यात्रा का आगाज हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सरदार गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच प्यारों को सम्मानित कर हेमकुंड साहिब के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह के साथ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि सुबह से ही यात्रा पर जाने के लिए संगतों का आगमन होना शुरु हो गया था, गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिकों व गणमान्य लोगों के साथ धार्मिक, राजनीतिक व प्रशासनिक व्यक्तियों की उपस्थिति रही। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दरबार हॉल में गुरुद्वारा साहिब के सामने हाजिरी भर कर आशीर्वाद ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममंगाई ने भी दरबार साहिब में मत्था टेका।

गुरमीत संगीत बाल विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दरबार हॉल में उपस्थित सभी संगतों का गुरुवाणी कीर्तन सुनाकर निहाल किया। इस मौके पर बाबा जोध सिंह निर्मल आश्रम, हर्षवर्धन शर्मा महंत वत्सल प्रबंध जी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जयराम, भूपेंद्र गिरी महाराज, महंत बलवीर गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह, गुरुद्वारा नानकमत्ता के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह चुग, बलजीत सोनी, गुरुद्वारा डोईवाला के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, दीप शर्मा, जयेंद्र रमोमा, बचन पोखरियाल, विनोद शर्मा, एसएस वेदी, मदनमोहन शर्मा, उषा रावत, इंदर कुमार गोस्वामी, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार तलवार, सरदार मंगा सिंह, विक्की सेठी, दिनेश सती आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!