बदरी-केदार में अभी तक 34 तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ा–

by | May 20, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

ह्दय गति रुकने से हो रही तीर्थयात्रियों की मौत, केदारनाथ में 23 यात्रियों की हो चुकी मौत– 

रुद्रप्रयाग/चमोलीः इस बार चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की ह्दय गति रुकने से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। केदारनाथ में अभी तक 23 ती‌र्थयात्री तो बदरीनाथ यात्रा पर पहुंचे 11 तीर्थयात्री दम तोड़ चुके हैं। रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं का यदि किसी का स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक डाॅक्टरों की तैनाती की गई है जिनके द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने अवगत कराया कि 20 मई, 2022 को 1769 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया जिसमें 1281 पुरुष तथा 488 महिलाएं शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी के माध्यम से 28603 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 21039 पुरुष तथा  7564 महिला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज 02 यात्रियों की प्रदीप कुमार कुलकर्णी (61वर्ष) सुंदपार्क थाना अभिरुचि पूणे, महाराष्ट्र  तथा बंशी लाल (57 वर्ष) गडचेली थाना पिपलिया मंडी मंदसोर,मध्य प्रदेश की मृत्यु  हुई है। अब तक कुल 23 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे 11 तीर्थयात्री भी दम तोड़ चुके हैं, इन तीर्थयात्रियों की मौत भी हार्ट अटेक से होना संभावित है। वहीं, यमुनोत्री में 14 और गंगोत्री में चार तीर्थयात्री हार्ट अटेक से दम तोड़ चुके हैं। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!