हेमकुंड साहिब मार्ग पर घोड़े-खच्चर मरे तो घोड़ा संचालकों पर होगी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई–

by | May 22, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पैदल रास्ते में घोड़े-खच्चरों को पीने के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वरः चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कई ‌कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने‌ चमोली जिला पर्यटन विभाग को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों को पीने के लिए गरम पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मौत का मामला सामने आया तो संबंधित घोड़ा मालिक पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हर वक्त मोबाइल फोन एक्टिव मोड में रखने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की प्रतिष्ठा है। तीर्थयात्रियों का अतिथि देवो भव की भावना से सम्मान करते हुए उनको हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी पुरोहित ने कहा कि कई बार चट्टानी भाग व अन्य वीरान स्थानों में तीर्थयात्रियों के वाहन खराब हो जाते हैं। उन्हें वाहन ठीक कराने के लिए मैकेनिक नहीं मिलते हैं, लिहाजा परिवहन विभाग टोल फ्री नंबर जारी कर यात्रा वाहन चालकों को वाहन मैकेनिक की व्यवस्था कराए, जिससे तीर्थयात्री परेशान न हो। जिस पर मंत्री ने आरटीओ को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा से होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य सभी व्यवसायियों को भी आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने धाम में यात्रियों के ठहरने की क्षमता के अनुसार पंजीकरण व्यवस्था में संशोधन करने के निर्देश दिए। एनएच, लोनिवि, बीआरओ एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों को सड़कों के सुधारीकरण पर विशेष फोकस रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन निकट है। जहां पर भी सड़कें खराब स्थिति में हैं, उन्हें तत्काल सुधार लिया जाए। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पार्टी उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, जिलाधिकारी वरूण चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बदरीनाथ हाईवे के किनारे हुए नाली निर्माण पर सवाल उठाए, जिस पर मंत्री ने एनएचआईडीसीएल के अधिक‌ारियों को शीघ्र सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!