सख्तीः चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में राशनकार्ड जमा करने लगे उपभोक्ता–

by | May 22, 2022 | कार्रवाई, चमोली, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सर्वाधिक बीपीएल परिवार के 307 परिवारों ने छोड़े अपने राशनकार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी-

चमोली/रुद्रप्रयागः चमोली जनपद में 440 और रुद्रप्रयाग जनपद में अभी तक 125 उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड जिला खाद्य पूर्ति विभाग में जमा करा दिए हैं। चमोली में सर्वाधिक 307 बीपीएल (प्राथमिक परिवार) उपभोक्ताओं ने अपने राशनकार्ड जमा कराए हैं। प्रदेश में फर्जी एवं अपात्र राशन कार्डधारकों के ‌खिलाफ एक जून से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 या आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद अब बड़ी संख्या में अपात्र अपने राशन कार्ड जमा करवा रहे हैं।

चमोली की जिला पूर्ति अधिकारी शशि फरस्वाण ने बताया कि चमोली जनपद में 45426 बीपीएल, 38489 राज्य योजना और 7182 अंत्योदय कार्डधारक हैं। जिनमें से 307 बीपीएल, राज्य योजना के 68 और अंत्योदय के 65 कार्डधारकों ने अपने राशनकार्ड सरेंडर कर दिए हैं। जबकि रुद्रप्रयाग के डीएसओ मनोज डोभाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग में 67 बीपीएल, 42 राज्य योजना और 16 अंत्योदय कार्डधारकों ने अपने कार्ड जमा कराए हैं। बताया गया कि शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 31 मई के बाद जांच में पाए जाने वाले अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस गांव का राशनकार्ड रद्द होगा। उसी गांव के पात्र परिवार को इसे वरीयता के आधार पर दिया जाएगा। यदि उस गांव में पात्र परिवार नहीं मिलता है तो उस दशा में पड़ोसी गांव के पात्र परिवार को पात्रता के अधार पर यह राशनकार्ड निर्गत किया जाएगा।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!