आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका अहम–

by | May 23, 2022 | देहरादून, शिक्षा | 0 comments


श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पराक्रम महोत्सव में बोले मेजर जनरल जीडी बख्शी–

देहरादूनः श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का पराक्रम ‌महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत मेजर जनरल जीडी बख्शी ने युवाओं से रुबरु होते हुए कहा कि यदि युवा जागृत होगा तो भारत देश पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्णं है। यदि युवा जागृत होंगे, स्वावलम्बी होंगे तो वे राष्ट्रनिर्माता की भूमिका में अहम योगदान दे सकेंगे। और यदि राष्ट्र मजबूत व आत्मनिर्भर होगा तो आप और हम आजादी की हवा में सांस ले पाएंगे। ये बात आज की तारीख में इसलिए भी याद दिलाना जरूरी है कि पड़ोसी मुल्क और कुछ देश भारत की तरक्की से परेशान है। विश्व पटल पर भारत को महाशक्ति के रूप में देखा जा रहा हैै। भारत का ऐसा विराट स्वरूप कुछ देशों की पेशानी पर बल डाल रहा है। इसलिए युवाओं को अपनी भूमिका समझनी है। युवा जो इस राष्ट्र का भविष्य हैं उन्हें सावधान व सचेत रहने की जरूरत है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पराक्रम महोत्सव के माध्यम से सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से जुड़े अमूल्य संस्करणांे पर विचारों का आदान प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सुभाष चन्द्र बोस जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं में देश भक्ति का सुरूर चढ़ा रहा। भारत की सेना, सुरक्षा व शौर्यगाथाओं पर भारत माता की जय के जयकारों की धूम रही।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल सेवानिवृत्त जीडी बख्शी (सेना मेडल, विशिष्ट सेना मेडल) व विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विवि के कुलपति डा यूएस रावत ने मेजर जनरल बख्शी को स्वरचित तीन पुस्तकें भी भेंट की। इन पुस्तकों में उन्होंने हिमालयों क्षेत्रों की पारिस्थिकी और विकास तथा आपदाओं के पहलुओं का उल्लेख किया गया है। अमर शहीद चित्रेश बिष्ट व अमर शहीद विभूति शंकर ढोंडियाल की अमर शहादत को श्री गुरु राम राय विवि परिवार की ओर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मेजर जनरल जीडी बख्शी ने चित्रेश बिष्ट की माता रेखा बिष्ट व पिता एसएस बिष्ट व विभूति शंकर ढौंढियाल के जीजा लेफ्टिनेंट कर्नल विकास नौटियाल को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विवि के कुलसचिव डा. दीपक साहनी, विवि समन्वयक डा. आरपी सिंह, डा. मालविका कांडपाल, कार्यक्रम आयोजन समन्वयक डा. विपुल जैन, डा. दिव्या नेगी घई आदि मौजूद रहे। डा. जीडी बख्शी ने एनसीसी कैडेट्स को भी सम्मानित किया। साक्षी कोटनाला बेस्ट एनसीसी कैडेट और जैसल भारद्वाज बैस्ट इन ड्रिल एनसीसी कैडेट के रूप में सम्मानित हुए। 

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!