बारिश के बीत माता अनसूया के दर्शनों को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत–

by | May 24, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

मां अनसूया से की प्रदेश की खुशहाली की कामना, तपोवन में चल रहे भागवत कथा में भी हुए सम्मलित– 

गोपेश्वरः मंगलवार को बारिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर संतानदायिनी माता अनसूया के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने मां अनसूया मंदिर में विभिन्न पूजाओं में प्रतिभाग किया और मंदिर परिसर में अपने मुख्यमंत्री काल में 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का लोकार्पण भी किया। अनसूया माता के मंदिर से लौटने के बाद वे तपोवन में ‌चल रहे श्रीमद भागवत कथा में सम्मलित होने पहुंचे।

सुबह करीब नौ बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री माता अनसूया के दर्शनों को पहुंचे। अनसूया माता के मुख्य पुजारी आचार्य डा. प्रदीप सेमवाल ने महा संकल्प पूजा के साथ ही माता की आरती की। इस दौरान माता का सोडषोपचार पूजन भी किया गया। वर्ष 2020 में अनसूया मंदिर में यात्री शेड के लिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में 51 लाख रुपये दिए थे। जिसका उन्होंने मंदिर के दर्शनों के बाद लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि अनसूया मंदिर में आने की वर्षों से इच्छा थी, आज माता ने बुलाया तो भारी बारिश के बीच माता के दर्शनों को पहुंचा। माता से मिलने की मनोकामना भी पूर्ण हो गई है। करीब साढ़े तीन घंटे तक अनसूया मंदिर में रहने के बाद वे लौट गए। इस मौके पर अनसूया माता पुजारी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, पंडित हरीश सेमवाल, दिगंबर बिष्ट, विनोद राणा, प्रवीण, मदन के साथ ही कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!