चार जून से माता अनसूया मंदिर में लक्ष होम यज्ञ का होगा आयोजन– 

by | May 30, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

13 जून तक होगा आयोजन, श्रीमद देवी भागवत कथा भी होगी आयोजित- 

गोपेश्वरः संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में चार जून से श्रद्घालुओं का तांता लगना शुरू हो जाएगा। चार जून से मंदिर में लक्ष होम यज्ञ का आयोजन शुरू होगा। इस दौरान श्रीमद देवी भागवत कथा भी आयोजित होगी।

अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि चार जून को सुबह सात बजे मंगल कलश यात्रा, द्वार पूजन, मंडप पूजन व मंडप प्रवेश, माता अनसूया रथ डोली व माता ज्वाला रथ डोली का यज्ञ मंडप में प्रवेश व विराजमान, गणेश पंचांग पूजन, पुण्याहवाचन, आचार्य पूजन के बाद माता अनसूया व माता ज्वाला का महाभिषेक और मंदिर शुद्घिकरण होगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। पांच जून को अरणी मंथन व अग्नि पूजन, अग्नि स्थापना के साथ ही महायज्ञ आरंभ होगा।

आठ व नौ जून को संपूर्ण ध्याणी भोज आयोजित होगा। 12 जून को विशाल जल कलश यात्रा आयोजित होगी। 13 को महायज्ञ होमाहुति, कन्या पूजन के बाद माता ज्वाला की विदाई और माता अनसूया रथ डोली मंदिर गर्भगृह में विराजमान होगी। श्रीमद देवी भागवत कथा का व्याख्यान प्रसिद्घ कथावाचक आचार्य शिव प्रसाद ममगांई के मुर्खाबिंद से होगा। 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!