यात्रा के साथ कई हस्तियां पहुंची बदरीनाथ, हुआ भव्य स्वागत–
बदरीनाथः विश्व प्रसिद्ध चारधामों के संस्थापक एवं भारतीय वेदान्त दर्शन के प्रणेता आदि गुरु शंकराचार्य जी की की स्मृति में आयोजित “आदि यात्रा” बृहस्पतिवार देर शाम बदरीधाम पहुची।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंंदिर समिति के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को सुबह यात्रा बदरीनाथ मंदिर दर्शन हेतु पहुंची जहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं अधिकारियों ने यात्रा की अगवानी की। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने यात्रा में शामिल महानुभावों का स्वागत किया तथा भगवान बदरीनारायण का प्रसाद, चंदन तुलसी माला भेंट की।
आदि यात्रा में उद्योगपति डा. एम. मोदी, भाजपा पूर्व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू,विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, मजदूर मोर्चा प्रमुख आनंद शाहू, पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ठ आदि सम्मिलित है आदि यात्रा द्वारा कृष्ण प्रणामी आश्रम श्री बदरीनाथ धाम में आदिगुरु शंकराचार्य एवं उनके योगदान पर बनायी गयी डाक्यूमेंटरी फिल्म का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,वरिष्ठ प्रसानिक अधिकारी गिरीश चौहान, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सुधीर मेहता, आदि मौजूद रहे।

