आहा मजा आ गया, झमाझम बारिश में गर्मी से मिली राहत– 

by | Jun 10, 2022 | चमोली, मौसम | 0 comments

ऊंचाई वाले क्षेत्रों से लेकर निचले क्षेत्रों तक हुई दोपहर बाद बारिश, पारा लुढ़का– 

चमोली/रुद्रप्रयागः दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिल गई है। शुक्रवार को सुबह तो मौसम सामान्य था, सूर्य भगवान आग उगल रहे थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलोंं की घाटी सहित जोशीमठ क्षेत्र में तो कम ही बारिश हुई, लेकिन गोपेश्वर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, नंदानगर, पोखरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, गौचर के साथ ही रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अंकित पुरोहित का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भारी गर्मी पड़ रही थी, इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा था, लेकिन बारिश होने से सुकून मिला है। तीर्थयात्रियों ने भी बारिश का खूब लुत्फ उठाया। 

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!