चमोलीः उपचुनाव में चंपावत जैसा हश्र देखेगी कांग्रेस–

by | Jun 10, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष पद के लिए 12 को होगा उपचुनाव, पाटियों ने ताकत झोंकी-

गोपेश्वरः नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे उपचुनाव में पार्टियों ने ताकत झोंक दी हैै। दिग्गज नेता डोर टू डोर प्रचार में जुट गए हैं। शुक्रवार को गोपेश्वर बस अड्डे पर भाजपा ने जनसभा आयोजित की। गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत, परिवहन मंत्री चंदन राम दास, देहरादून के विधायक विनोद चमोली सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने जनता को संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस चंपावत जैसा हश्र देखेगी। गोपेश्वर नगर पालिका की भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। जनता ने  केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों से सहमत हो कर भारी बहुमत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय बनाया। कहा कि जिस तरह से चंपावत की जनता ने पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनाया हैं उसी तरह से गोपेश्वर की जनता का भी सहयोग पुष्पा पासवान को मिलेगा।

बारिश के बीच जनता ने सभी स्टार प्रचारकों को सुना और जय भाजपा तय भाजपा के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, परिवहन मंत्री चदंन राम दास, देहरादून के विधायक विनोद चमोली, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, नगर महामंत्री नवल भटट, विधायक भूपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक महेंद्र भटट, महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी आदि मौजूद थे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!