मेरु कुटुंब परिवार राजी खुशी राखी हे मां अनसूया..

by | Jun 13, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

पूर्णाहूति के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष होम यज्ञ संपन्न, अपनी आराध्य मां अनसूया की विदाई पर भक्तों की आंखों से छलक गए आंसू– 

गोपेश्वरः पिछले नौ दिनों से अनसूया माता मंदिर में चल रहा लक्ष होम यज्ञ सोमवार को पूर्णाहूति के साथ संपन्न हो गया है। यज्ञ संपन्न होने के बाद मां अनसूया अपने मंदिर में विराजमान हो गई है। बणद्वारा गांव की ज्वाला माता, देवलधार, सगर और कठूड़ की मां भगवती की देव डोलियां भी अपने-अपने मंदिर में विराजमान हो गई हैं। इस दौरान अपनी आराध्य देवी की विदाई पर क्षेत्र की ध्याणियों और देवी भक्तों की आंखें नम हो गई। महिलाओं ने अपनी आराध्य देवी से अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

सोमवार को तड़के से ही अनसूया मंदिर में विभिन्न पूजाएं शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे देव डोलियों की श्रृंगार पूजा और आरती हुई, इसके बाद प्रधान आचार्य डा. प्रदीप सेमवाल व अन्य यज्ञाचार्यों ने पूर्णाहूति के लिए मंत्रोच्चारण किया।अपराह्न तीन बजे पूर्णाहूति संपन्न होने के बाद मात अनसूया ने अपने भक्तों को दर्शन दिया और अपने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हो गई। 

श्रीमद देवी भागवत कथा का व्याख्यान कर रहे आचार्य शिव प्रसाद ममगाईंं ने भी श्रद्घालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, रविंद्र बर्त्वाल, सुनील बिष्ट, राहुल बिष्ट, कुंवर सिंह नेगी, हरि सिंह बिष्ट, दिगंबर सिंह, वीरेंद्र, विनोद के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे। मां अनसूया जैसे ही अपने मंदिर में विराजमान हुई, उसके बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!