पठालीधार क्षेत्र की जनता के लिए किसी एमबीबीएस डॉक्टर से कम नहीं थे उदय सिंह रावत–

by | Jun 30, 2022 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पठालीधार में स्वास्थ्य कर्मी उदय सिंह रावत को सेवानिवृत्ति पर ही भावभीनी विदाई–

डडोलीः रुद्रप्रयाग जनपद के पठालीधार क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पठालीधार में लंबे समय से सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मी उदय सिंह रावत (प्रचलित नाम उद्दी भाई) की सेवानिवृत्ति पर क्षेत्रीय जनता ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अस्पताल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में लोगों ने उनके द्वारा की गई जनसेवा का बखान किया।

लोगों के लिए उद्दी भाई किसी एमबीबीएस डॉक्टर से कम नहीं था। जब भी क्षेत्र में कोई अस्वस्थ हो जाता तो, उसके इलाज के लिए उद्दी भाई को बुला लिया जाता था। कई असहाय मरीजों के लिए उदय सिंंह रावत जीवनदाता के रुप में जाने जाते हैं। उदय सिंह रावत की पहली पोस्टिंंग रुद्रप्रयाग जनपद के अंतिम गांव रांसी- गौंडार में हुई थी। उसके बाद विभिन्न दुर्गम क्षेत्र के अस्पतालों में सेवा देने के बाद उन्होंने पठालीधार स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती दी।

36 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्रीय जनता की भरपूर सेवा की। यही वजह रही कि उनके सेवानिवृत पर रखे विदाई समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचे। हाल ही में अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट जगदंबा प्रसाद भट्ट भी मौजूद रहे। इन दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना संक्रमण से लेकर आम दिनों तक जनता की जो सेवा की वो कभी भुला देने वाली नहीं है।

जगदंबा प्रसाद भट्ट ने भी ताउम्र जनसेवा में ही अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पूरे सेवाकाल में उन्होंने तन, मन, धन से जनता की सेवा की है। बिना डॉक्टर के जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। पठालीधार, डांगी, सिनघाटा, डडोली, कोटी, सिल्ला, फलई गांव के ग्रामीणा स्वास्थ्य लाभ लेने पठालीधार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!