चरस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा– 

by | Jul 1, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नंदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में चलाया गया औचक ‌चैकिंग अभियान, नशे के खिलाफ पुलिस शख्त–  
चमोलीः  पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चमोली जनपद में नशामुक्त जनपद चमोली अभियान चलाया जा रहा है। इस के तहत जनपद में नशा,मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारियों को आदेशित किया गया है। जिस

के क्रम में दिनांक 30/6/2022 को कोतवाली चमोली पुलिस व जनपद की SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से चौकी घाट क्षेत्र में दौराने चैकिंग कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति देवी लाल पुत्र गुमान राम निवासी मथकोट पो0आ0 सुंग घाट थाना चमोली उम्र- 49 वर्ष को ट्रेजरी से रामलीला मैदान के कच्चे रास्ते के पास से कुल 354 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध मे कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 29/22, धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। चमोली पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यावाही जारी है। फिलहाल अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, कांस्टेबल संजय, एसओजी टीम से यतेंद्र मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!