चमोलीः तहसील दिवस में 51 शिकायतें हुई दर्ज– 

by | Jul 5, 2022 | चमोली | 0 comments

बांजबगड़-पलेठी-मथरपाल-सरतोली सड़क का मामला उठा, निजमुला घाटी की समस्याएं हुई दर्ज– 

गोपेश्वरः  मंगलवार को चमोली ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, भूमि का मुआवजा, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर व रास्ते, आंगनबाडी भवन आदि से जुड़ी 51 समस्याएं/शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।बांजबगड-पलेठी-मथरपाल-सरतोली मोटर मार्ग के निर्माण में ग्रामीणों की नाप भूमि का मुआवजा न मिलने और सड़क पर नाली व सुरक्षा दीवार न होने से आवासीय भवनों एवं पैदल मार्गो को हो रहे नुकसान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई को प्रभावित परिवारों में शीघ्र मुआवजा वितरण एवं सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं लंबे समय से मार्ग सुधारीकरण न किए जाने की शिकायत पर लोनिवि को शीघ्र उचित कार्रवाई को कहा।

हरमनी के क्षेत्रवासियों ने खावपेरा रांगतोली बैंड से पोल बस्ती हरमनी तक सड़क निर्माण की गुहार भी लगाई। एनएच चौडीकरण के दौरान चमोली बाजार से तहसील को जाने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बने खतरे की शिकायत पर डीएम ने पैदल मार्ग शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत टेडा खनसाल, देवर कण्डेरी, बेमरू में पेजयल आपूर्ति न होने तथा जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन न मिलने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत हरमनी, मठझडेता, बेमरू, घुडसाल एवं देवर में बिजली की झूलती तारों व खराब विद्युत पोलों को बदलने हेतु ईई विद्युत को निर्देशित किया। छिनका में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत हेतु आपदा में प्रस्ताव उपलब्घ कराने को कहा गया।

गोपेश्वर नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियों का जीर्णोद्वार एवं सफाई हेतु एनएच को निर्देशित किया। फरियादियों ने घुडसाल, बेमरू में आंगनबाडी भवन का निर्माण, खैनुरी में एएनएम सेंटर खोलने तथा मैठाणा में हाट बाजार का भवन निर्माण की गुहार भी लगाई। जिलाधिकारी ने सभी संबधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, प्रभारी सीएमओ उमा रावत, डीडीओ सुमन राणा, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, जिप सदस्य दीपा राणा, सभासद नवल किशोर, अध्यक्ष प्रधान संगठन नयन कुंवर, ग्राम प्रधान राजेन्द्र हटवाल, संजय राणा आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!