पुलिस कर्मियों को दिया अग्नि व आपदा उपकरणों की जानकारी– 

by | Jul 5, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

एसडीआरएफ की टीम भी हुई शामिल, एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चल रहा अभियान- 

थरालीः फायर कर्मियों व एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रुप से थाना थराली के पुलिस कर्मियों को दिया गया अग्नि उपकरणों व आपदा उपकरणों की जानकारी।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने आगामी मानसून सीजन पर संभावित आपदा के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मियों को राहत कार्य हेतु बनाये जाने वाली पार्टियों को आपदा उपकरणों की जानकारी व अभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को फायर स्टेशन गोपेश्वर और एसडीआरएफ यूनिट गौचर द्वारा संयुक्त रुप से थाना थराली के पुलिस कर्मियों को अग्नि उपकरणों व आपदा उपकरणों की जानकारी दी। एसडीआरएफ द्वारा प्राकृतिक आपदा आने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में पूर्वाभ्यास/उपकरणों की जाँच व प्रयोग/घायलों को निकालने व ले जाने का अभ्यास/प्राथमिक उपचार/रोप रेसक्यू एवं राहत बचाव कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया।

फायर यूनिट गोपेश्वर द्वारा कर्मचारियों को डेमो देकर अग्नि सुरक्षा के उपाय के बारे में जानकारी दी व कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्राथमिक उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपश्वर धीरज सिंह तडियाल,फायर सर्विस चालक अमर सिंह,फायरमैन जयवीर सिंह व एसडीआरएफ यूनिट गौचर मौजूद थी।

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!