पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक राजेंद्र भंडारी की पहल पर आयोजित हो रहा विशाल यज्ञ–
पोखरीः बदरीनाथ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पहल पर प्राचीन बामेश्वर मंदिर में विशाल शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।
यह धार्मिक आयोजन 16 जुलाई से शुरू होगा। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान 24 जुलाई तक आयोजित होगा।
इस यज्ञ में ग्राम पंचायत भदूड़ा, गंजेड़, संगूड़, त्रिशुला, कफल पानी, भरतपुर, ढामक, आलीशाल, बगड़, सेम, सांकरी, नैल, पाडुली, बासकंडी, कांडई क्षेत्र की जनता प्रतिभाग करेगी। शिव महापुराण कथा का व्याख्यान पूज्य कृष्णप्रिया जी महाराज करेंगी। इस दौरान प्रतिदिन आचार्य ब्राह्मणों द्वारा यज्ञाहूतियां भी दी जाएंगी।

