दुश्साहसः पहले करता था कैशियर का काम, अब मांगी रंगदारी– 

by | Jul 5, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने छह घंटे के भीतर युवक को किया गिरफ्तार, बीस लाख की मांग रहा था रंगदारी– 

हरिद्वारः एक युवक की ओर से बीस लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई कर छह घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला ज्वालापुर का है। गिरफ्तार युवक की उम्र महज बाइस साल है। युवक पहले गोयल स्वीट पर ही कैशियर का काम करता था।

ज्वालापुर के गोयल स्वीट के मालिक प्रणव गोयल को 2 जुलाई और 3 जुलाई को एक युवक ने कॉल करके 20 लाख रुपये की मांग की गयी थी।

फोन करने वाले ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी भरा फोन आने पर घबराये हुए मिठाई विक्रेता ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। गोयल स्वीट के प्रणव गोयल का कहना है की उसे इसी मोबाईल नंबर से दो बार काल करके पैसों की मांग की गयी। प्रणव गोयल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार जांच शुरू की। पुलिस ने ‌मात्र छह घंटे की कार्रवाई में ही धमकी देने वाले आरोपी युवक को धर दबोचा।

जिस मोबाईल नंबर से धमकी आ रही थी, पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच करने के बाद ज्वालापुर अम्बेडकर नगर निवासी 22 साल के दीपक नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे दीपक ने बताया की वह गोयल स्वीट पर कैशियर के पद पर काम करता था और कुछ माह पहले ही कहासुनी होने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया था। उसे पैसों की जरुरत थी, इसीलिए उसने पैसों के लिए प्रणव को रंगदारी के लिए फोन किया था। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!