बीच रास्ते में हो रही टेंकरों से पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी– 

by | Jul 6, 2022 | आरोप, चमोली | 0 comments

टेंकरों में 100 लीटर तक तेल की कमी हो रही दर्ज, पूर्ति विभाग ने डीएम से की शिकायत– 

गोपेश्वरः यहां स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत का राज खुल गया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में टेंकरों से पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी हो रही है, जिससे गोपेश्वर तक तेल पूरा नहीं पहुंच रहा है पंप प्रबंधक की ‌शिकायत पर जिला पूर्ति विभाग ने जिलाधिकारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस पंप पर 10 हजार लीटर पेट्रोल और इतना ही डीजल का भंडारण होता है। लेकिन पिछले कुछ समय से जो टेंकर तेल लेकर गोपेश्वर पहुंच रहे हैं, उनमें तेल की कमी दर्ज की जा रही है।

पंप के प्रबंधक नीलकमल कपरुवाण ने बताया कि टेंकरों में 50 से 100 लीटर तेल की कमी दर्ज हो रही है। जबकि आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) से पर्याप्त तेल भेजा जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि टेंकर चालक रास्ते में तेल की कालाबाजारी कर रहे हैं। जिससे पंप पर तेल की आपूर्ति करना मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकांश टेंकरों में तेल की कमी हो रही है। जिससे कमी की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं।

इधर, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत कंडारी ने बताया कि पंप प्रबंधक की ओर से टेंकरों में तेल कम होने की ‌शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!