चमोलीः भूमि चयन में चूक, या हो गए करोड़ों के वारे- न्यारे– 

by | Jul 8, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर के वैतरणी कुंड के समीप बना सीवेज शोधन संयंत्र भूस्खलन के मुहाने पर– 

गोपेश्वरः गोपेश्वर नगर क्षेत्र के समीप ही वैतरणी कुंड के समीप सीवेज शोधन संयंत्र भूस्खलन के मुहाने पर है। कभी भी संयंत्र ध्वस्त हो सकता है। इसके निर्माण पर करोड़ों की धनराशि खर्च की गई है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि इतने बड़े निर्माण कार्य को करने से पहले क्या भू सर्वेक्षण कार्य हुआ था। हालांकि निर्माण शाखा के अधिकारी अब इसका ठीकरा नगर पालिका के ऊपर फोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि पालिका के नाले से आ रहे बरसाती पानी से यहां भूस्खलन बढ़ा है।

गोपेश्वर और चमोली नगर क्षेत्र की सीवरेज योजना का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। लीसा फैक्ट्री बैंड, पोखरी बैंड, चमोली में अलकनंदा किनारे और वैतरणी कुंड के समीप सीवेज शोधन संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

बीते वर्ष योजना के सीवेज शोधन संयंत्र जल संस्थान को हस्तांतरित कर दिए गए हैं लेकिन लाइन का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। जिससे अभी भी नगर में अधिकांश जगह सीवरेज की ‌सुचारु व्यवस्था नहीं हो पाई है। कई जगहों पर सीवर लाइन लीकेज हो रही है तो कहीं मनमाने ढंग से सीवर के कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। चमोली बाजार में सीवर की सबसे अधिक दिक्कत है। यहां कई आवासीय भवनों को सीवर से नहीं जोड़ा गया है। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!