जुम्मा गांव के ग्रामीण श्रमदान से बना रहे सिंचाई नहर– 

by | Jul 8, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

यह है कारण, बुजुर्ग से लेकर युवाओं ने शुरू किया नहर निर्माण कार्य, विभागीय कार्यप्रणाली से आक्रोश-

जोशीमठः नीती घाटी के जुम्मा गांव के ग्रामीणों ने खेतों की सिंचाई के लिए ठेकेदार की ओर से आधी-अधूरी नहर बनाकर छोड़ देने के के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वयं नहर का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए श्रमदान शुरू कर दिया है। बुजुर्ग से लेकर युवा, महिलाएं नहर निर्माण कार्य में जुटी हैं।  

ग्रामीणों ने बताया कि 2021 में जुम्मा गांव में 100 मीटर नहर निर्माण के लिए जिला योजना से दो लाख रुपये स्वीकृत हुए। ठेकेदार ने गांव में एक छोटा टेंक और आधी-अधूरी नहर बनाकर काम छोड़ दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सब्जी की बुआई करने के लिए खेतों को पानी की जरुरत थी। ग्रामीणों ने एक जुलाई को गांव में बैठक कर श्रमदान कर नहर का कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई, फावड़े, कुदाल के लिए चंदा भी इकट्ठा किया गया।

वन सरपंच बलवीर सिंह, मनोज रावत, ठाकुर सिंह राणा, रणजीत सिंह, चंद्र सिंह, डब्बल सिंह, मान सिंह राणा, रुपा देवी, नीरा, रुकमणी आदि ने बताया कि छह जुलाई से गांव के महिला, बुजुर्गों द्वारा नहर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक 20 मीटर नहर का निर्माण कार्य कर लिया गया है, जबकि 80 मीटर नहर का निर्माण होना बाकी है। ग्रामीणों में ‌सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी आक्रोश है।  

Latest News

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...
error: Content is protected !!