खेलः द्रोणागिरी क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से जीता उद्घाटन मैच– 

by | Jul 9, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

मलारी के पवनदूतिका खेल मैदान में जुटे क्रिकेट प्रेमी, ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू–

चमोलीः सीमा क्षेत्र में स्थित नीती घाटी के मलारी बुरांस के पवनदूतिका स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ। यहां क्रिकेट प्रेमियों का जुटना भी शुरू हो गया है। शनिवार को खेले गए उद्घाटन मैच में द्रोणागिरी क्रिकेट क्लब ने श्रीराम क्लब तपोवन को पांच विकेट से हराया। 

मलारी के पवनदूतिका खेल मैदान में प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह झिंक्वाण ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।  टॉस जीतकर श्रीराम क्लब तपोवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 121 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणागिरी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर पांच विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष आशीष राणा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में जोशीमठ विकास खंड के विभिन्न गांवों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

इस मौके पर कागा गरपक के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा, कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, मिनिस्टीरियल फैडरेशन लोनिवि के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, दलीप सिंह राणा, मलारी के प्रधान मंगल सिंह राणा, मनोज राणा, सतेंद्र सिंह, सुप्या सिंह, प्रेम पंवार, धर्मेंद्र पाल, संजय राणा आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!