भूस्खलन की चपेट में पोखरी ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के भवन–

by | Jul 10, 2022 | आपदा, चमोली, शिक्षा | 0 comments

विद्यालय के मैदान में पड़ी दरारें, दो मकान और स्कूल का रास्ता ध्वस्त–

चमोलीः पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के विद्यालय भवन भूस्खलन खतरे की जद में आ गए हैं। विद्यालय के निचले क्षेत्र में कलसिर-नौली मोटर मार्ग से हो रहा भूस्खलन राजकीय इंटर कॉलेज गोदली तक पहुंच गया है। वर्ष 2018 से यहां भूस्खलन हो गया है। लेकिन पीएमजीएसवाई की ओर से कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए, लिहाजा आज भूस्खलन विद्यालय भवनों तक पहुंच गया है।

यहां वर्तमान में 250 बच्चे पठन-पाठन करते हैं। अब बच्चों के पढ़ाई भी असुरक्षित हो गई है। वहीं, चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला को जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शीघ्र प्रधानाचार्य से आपदा की जानकारी ली जाएगी। इसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार रात से रविवार को सुबह करीब 11 बजे तक गोदली क्षेत्र में भारी बारिश रही। इसी दौरान यहां भूस्खलन भी शुरू हो गया था।

भारी बारिश के दौरान रविवार को विद्यालय प्रांगण में करीब 200 मीटर तक बड़ी-बड़ी दरारें आई हैं। स्कूल तक जाने वाला पैदल मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। दो आवासीय मकानें भी ध्वस्त हुए हैं, यहां किराए पर रह रहे शिक्षकों ने पहले ही कमरे छोड़ दिए थे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!