वनों को आग से बचाने में योगदान देने वाले 50 लोग हुए सम्मानित–

by | Jul 10, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

 पदमविभूषित चंडी प्रसाद भट्ट के हाथों किया गया लोगों को सम्मानित, चिपको की धरती में आज भी जंगलों के प्रति लोगों में है जुनून–  
गोपेश्वरः चिपको की धरती चमोली जनपद में आज भी लोगों में जंगलों के संरक्षण और संवर्द्घन के लिए वही जुनून और उत्साह है। वन विभाग को जंगलों को बचाने में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले लोगों को इसी तरह प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम जनपद से लेकर राज्य स्तर पर आयोजित होने चाहिए, इससे लोग जंगलों से भावनात्मक रुप से भी जुडेंगे और वनाग्नि पर प्रभावी रोक भी लग सकेगी। रविवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ये बातें प्रसिद्घ पर्यावरणविद पदमविभूषित चंडी प्रसाद भट्ट ने कही।

इस दौरान वनों को आग से बचाने में अपना योगदान देने वाली महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के महिला-युवाओं के साथ ही वन कर्मियों, पुलिस कर्मियों, ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच और ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांव के ऐसे 50 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वनाग्नि के समय जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए थे। कई स्वयं सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी वनाग्नि को लेकर जागरुकता अभियान चलाया।

इसी का परिणाम रहा कि कई हेक्टेयर जंगलों को वनाग्नि से बचा पाए। कार्यक्रम में सिरौं के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह झिंक्वाण, घुड़साल प्रधान विनीता देवी, किलौंडी प्रधान दीपक सिंह नेगी, सेकोट प्रधान शंकर सिंह राणा, रोपा प्रधान रेखा देवी, बमियाल प्रधान जगजीवन सिंह बिष्ट, कठूड़ प्रधान लक्ष्मण सिंह कनवासी, सरपंच कठूड़ धर्मेंद्र सैलानी, सरपंच बौंली राकेश मैठाणी,

भूतपूर्व सरपंच टंगसा सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सरपंच घुड़साल दीपा देवी, सरपंच ग्वाड़ कमला देवी, सरपंच सोनला बचन सिंह नेगी, पूर्व सरपंच बछेर राधा देवी, सरपंच बमियाला गीता देवी, सरपंच सैकोट कुलदीप पंवार, सरपंच मासौं पूजा देवी, सरपंच दोगड़ी कांडई मोहन सिंह बर्त्वाल, सरपंच किलौंडी ईश्वर सिंह नेगी, सरपंच टंगसा भरत सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, मासों गांव के महावीर सिंह सजवाण, युवक मंगल दल अध्यक्ष मासौं योगेंद्र सिंह रावत, टंगसा गांव के जयपाल सिंह बिष्ट, ग्वाड़ गांव की शिवांश बिष्ट, दीपा देवी, सुनीता देवी, बिन्जू देवी, मुन्नी देवी, गोपेश्वर गांव की मीना तिवारी, बछेर गांव के अशोक मैठाणी, शकुंतला देवी, पुलिस विभाग से फायर सर्विस संदेश सकलानी,

अनिल कुमार व मनोज पंवार, वन आरक्षी राजेंद्र सिंह रावत, फायर वाचर राकेश सिंह, प्रेम सिंह, धीरज कुमार, संदीप कुमार, नंदन लाल, हुकम सिंह, गोपेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, चमोली भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह असवाल, विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, पूर्व सदस्य ऊषा रावत, मनोज तिवारी, राकेश गैरोला, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!