हे बदरीनाथ, कब मिलेगा लामबगड़ के रगड़-बगड़ से छुटकारा–  

by | Jul 10, 2022 | आपदा, चमोली, चारधाम | 0 comments

लामबगड़ नाला उफान पर आने से फिर रुकी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, जगह-जगह रोके यात्रा वाहन 

चमोलीः बदरीनाथ हाईवे रविवार को दो दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुला था, लेकिन मात्र तीन घंटे तक मार्ग सुचारु रहने के बाद फिर से बंद हो गया है। इस बार लामबगड़ नाले के उफान पर आने से हाईवे बंद हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, मारवाड़ी पुल और जोशीमठ में रोक दिया है। सोमवार को मौसम सामान्य होने पर और नाले का जलस्तर कम होने के बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी। 

हाईवे के अवरुद्घ होने से तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों के साथ छोटे बच्चे हैं। होटल नहीं मिल रहा है। करीब 200 यात्रियों को गोविंदघाट के गुरुद्वारे में ठहराया गया है, जबकि अन्य यात्री निजी होटलों में रह रहे हैं। वहीं, लामबगड़ बाजार में मौजूद यात्रियों को वापस बदरीनाथ धाम भेज दिया है।

कई यात्रा वाहन जबरदस्ती लामबगड़ नाले में अपने वाहन लाए, जिससे यहां वाहनों को खतरे को देखते हुए पुलिस की ओर से पूरी तरह से मार्ग को बंद कर दिया गया है। लामबगड़ क्षेत्र में अभी मौसम सामान्य है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से लामबगड़ नाले का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!