गोपेश्वर। चमोली जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया ह। कलक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस जवानों ने नए जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर और अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर के साथ ही कई अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे रूद्रप्रयाग व रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट/नगर आयुक्त तथा उद्यमसिंह नगर व पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के सम्मुख सबसे पहले चमोली जनपद में आपदा से निपटने की चुनौति होगी। साथ ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने, बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की मॉनेटरिंग, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने जैसी चुनौतियां होंगी।
हिमांशु खुराना ने संभाला चमोली जनपद में जिलाधिकारी का कार्यभार, डीएम के सामने ये रहेंगी चुनौतियां–
by laxmi Purohit | Aug 3, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

Latest News
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...
लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...
गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...
स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
