हिमांशु खुराना ने संभाला चमोली जनपद में जिलाधिकारी का कार्यभार, डीएम के सामने ये रहेंगी चुनौतियां–

by | Aug 3, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया ह। कलक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस जवानों ने नए जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर और अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर के साथ ही कई अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे रूद्रप्रयाग व रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट/नगर आयुक्त तथा उद्यमसिंह नगर व पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के सम्मुख सबसे पहले चमोली जनपद में आपदा से निपटने की चुनौति होगी। साथ ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने, बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की मॉनेटरिंग, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने जैसी चुनौतियां होंगी। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!