किणजाणी गांव में भूस्खलन से ग्रामीण परेशान– 

by | Jul 12, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

आवासीय मकानों के इर्द-गिर्द से हो रहा भूस्खलन, बारिश होने पर रातभर सो नहीं पा रहे ग्रामीण– 

पोखरीः ग्राम पंचायत किणजाणी में 11 जुलाई की रात्रि को हुई भारी बारिश से भूस्खलन होना शुरू हो गया है। गांव के रणजीत सिंह, फगुणी देवी और शंकर सिंह के आवासीय मकानों के समीप भूमि पर भूस्खलन हो गया है। फगुणी देवी के मकान के ऊपरी हिस्से से भी भूस्खलन हो रहा है। यहां पर शंकर सिंह की गौशाला भी मलबे की चपेट में आ गई है। प्रभावित परिवारों ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को ज्ञापन भेजकर शीघ्र भूस्खलन का मौका मुआयना कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और भूस्खलन का सुधारीकरण कार्य करने की मांग की है। 

किणजाणी गांव में 250 से अधिक परिवार निवास करते हैं। गांव के अन्य क्षेत्रों में भी भूस्खलन हो रहा है, जिससे कृषि योग्य भूमि को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश होने पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट और चरण सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में जिस क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है, वहां कई आवासीय मकानें हैं। यदि समय पर भूस्खलन की रोकथाम नहीं की गई तो अन्य मकानों को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने शीघ्र राजस्व विभाग से गांव में क्षति का निरीक्षण करने की मांग की है।  

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!