तत्काल करें भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दौरा– 

by | Jul 12, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए शासन से 33 करोड़ मंजूर– 

गोपेश्वरः नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने मंगलवार को हल्दापानी के विकास नगर क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को शीघ्र भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए कहा। अध्यक्ष ने कहा कि  सरकार से भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए 33 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। शीघ्र यहां कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।  

हल्दापानी क्षेत्र में पिछले तीन साल से भूस्खलन हो रहा है। धीरे-धीरे भूस्खलन चमोली-गोपेश्वर सड़क तक पहुंच रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इन दिनों क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। रातभर प्रभावित परिवार रतजगा कर रहे हैं। ‌

गिरीश नौटियाल का आवासीय भवन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि बिमला बजवाल, अनिल रतूड़ी, सुरेंद्र भंडारी, लक्ष्मी रौथाण, चंदन सिंह रावत, डा. यदुनंदन भट्ट, विनोद थपलियाल, बबीता पंवार, पुष्पेंद्र रावत, मदन सिंह नेगी, माहेश्वरी देवी के भवनों को भी खतरा है। बारिश होने पर यहां ग्रामीण रातभर सो नहीं पा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने मंगलवार को प्रभ‌ावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचे पालिका के अधिकारियों को क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान कई स्थानीय लोग भी यहां मौजूद रहे। प्रभावित परिवारों ने भूस्खलन क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षा के उपाय करने की गुहार लगाई। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!