कौड़ियाला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी–

by | Jul 13, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया, सभी लापता, भारी बारिश से रपटीली बनी सड़कें– 

ऋषिकेशः बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला में तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया ह।  एसडीआरएफ को बुधवार को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार गिर गई है।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थतियों में रोप की सहायता से खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुँच बनाते सर्चिंग कि गई ,जिस दौरान टीम को नदी किनारे गाड़ी की नम्बर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण पोस्ट ढ़ालवाला से डीप डाविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उक्त दोनों टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्राप्त आधार कार्ड  पर  पंकज शर्मा नाम अंकित है।

पंकज शर्मा के परिजनों से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि 10 जुलाई को पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष, गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष, नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ  उम्र 25 वर्ष और हर्ष गुर्जर पुत्र संजय, निवासी काजीपुर मेरठ उम्र 19 वर्ष, अल्टो कार से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। जो बुधवार को वापस लौट रहे थे। एसडीआरएफ की दोनों टीम, स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा सर्च  अभियान चलाया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!