चमोलीः  भारी बारिश में यहां ग्रामीणों ने छोड़े अपने घर, स्कूल में ली शरण–

by | Jul 13, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

भारी बारिश में हुआ गांव के समीप भूस्खलन, अपने घरों में कैद हुए 32 परिवार– 

गोपेश्वरः नंदानगर घाट विकास खंड के ग्राम पंचायत कनोल के फाकी तोक में आवासीय भवन खतरे में हैं। कोई अनहोनी ना हो, इसके लिए गांव के आठ परिवारों ने अपने आवासीय मकान छोड़ दिए हैं और गांव के विद्यालय भवनों में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव के पुनर्वास और आपदा राहत कार्य की मांग उठाई है। मंगलवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे गांव के समीप पिछले साल जहां भूस्खलन हुआ था, वहीं भू कटाव शुरू हो गया।

भारी मात्रा में पानी आने से भूस्खलन क्षेत्र में पुल भी बह गया है। गांव का पैदल रास्ता बहने से अब 32 परिवार अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों की भी हो गई है। रास्ता बहने से बड़गुना और सरमा गांव के करीब 50 बच्चे भी हाईस्कूल कनोल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई चौपट हो जाएगी।

फाकी तोक के ठीक ऊपर पहाड़ी पर साढ़े ग्यारह किलोमीटर लंबी सितेल-छुरागाड-कनोल सड़क बन रही है। पिछले वर्ष सड़क का कॉजवे बंद होने से बरसाती पानी गांव के समीप बहने लगा। रात को भारी बारिश के दौरान यहां भूस्खलन शुरू हो गया। इस बार भी यह भूस्खलन क्षेत्र खतरनाक बना है।

भारी बारिश में मंगलवार को गांव के मेहरबान राम, बलवंत, प्रतापी राम, रमेश राम, गणेशी देवी, आलम राम, मानूली देवी और सुरेंद्र सिंह ने अपने घरों को छोड़कर विद्यालय में शरण ले ली।आंगनबाड़ी भवन को भी खतरा बना है, बच्चे आंगनबाड़ी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बड़गुना, सरमा और प्राणमति गांव के ग्रामीणों की आवाजाही का रास्ता टूटने से आने-जाने की समस्या बढ़ गई है।  क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह माही, तारा सिंह और प्रताप सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र में चैकडेम निर्माण करने, भूस्खलन क्षेत्र में स्टील गार्डर पुल निर्माण और लोद तोक से पेयजल योजना के निर्माण की मांग की है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!