एचएमसीसी मलारी ने आईटीबीपी बुरांस को 49 रन से हराया– 

by | Jul 15, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

मलारी के पवनदूतिका स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में हो रहे क्रिकेट मैच–

जोशीमठः  सीमांत नीती घाटी में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत चल रहे क्रिकेट मैचों में प्रतिदिन कांटे के मुकाबले चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जहां जेलम की टीम ने सुपर ओवर के माध्यम से जीत दर्ज की, जबकि शुक्रवार को हुए मैच में एचएमसीसी मलारी ने आईटीबीपी बुरांस को 49 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 

मलारी के पवनदूतिका खेल स्टेडियम में इन दिनों क्रिकेट मैच की धूम मची है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग मैच का रोमांच देखने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जेलम और द्रोणागिरी की टीमों के बीच मैच हुए। पहले खेलते हुए जेलम की टीम ने 80 रन जोड़े, जबकि द्रोणागिरी की टीम ने भी 80 रन बनाए। बाद में सुपर ओवर में जेलम की टीम ने मैच पर कब्जा कर लिया।

शुक्रवार को एचएमसीसी मलारी और आईटीबीपी बुरांस के बीच रोमांचक मैच हुआ। इस मैच में पहले खेलते हुए मलारी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 179 रन जोड़े। टीम की ओर से दिनेश राणा ने शानदार बेटिंग का प्रदर्शन कर 22 गेंदों में 85 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए। जबाव में खेलने के लिए मैदान में उतरी आईटीबीपी की टीम के खिलाड़ी मलारी टीम के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और एक-एककर पैवेलियन लौट गए। मात्र 130 रन पर आईटीबीपी की टीम ऑल आउट होगई। क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अग्गी राणा, मनोज राणा, सौरभ राणा और संजय राणा प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं।  

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!