चमोलीः डीएम ने अधिकारी को भेजा कारण बताओ नोटिस– 

by | Jul 18, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

आपदा प्रबंधन की बैठक में डीएम का सख्त रुख, तत्काल ग्रामीण सड़कें खोलने के दिए निर्देश– 

गोपेश्वरः जनपद में बंद पड़ी सड़कों पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को तत्काल सड़कें खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन की बैठक लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क की कार्यदायी संस्था एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन कंपनी) के अधिकारियों के मौजूद न होने पर अधिकारियों से अनुपस्थित रहने का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में बरसात में हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त मशीनें और साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। जिन विभागों के पास संसाधनों की कमी है तत्काल सूचना दें। जल संस्थान को पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा गया।

इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 15 जून से अब तक आपदा से चार लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी भी जनपद में 33 ग्रामीण सडकें बंद हैं, जल संस्थान की 51 पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई जिनको दुरुस्त कर दिया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ बदरीनाथ रमाकांत तिवारी, एसपी श्वेता चौबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, प्रभारी सीएमओ डा. उमा रावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!