छह हजार रुपये अर्थदंड वसूला, नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया–
पीपलकोटीः सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री के विरुद्घ नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी नगर पंचायत की टीम ने नगर में चेकिंग कर दो दुकानदारों का चालान किया। एक व्यवसायी के यहां भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर मौके पर ही पांच हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि एक अन्य व्यापारी के यहां भी प्लास्टिक सामग्री मिलने से एक हजार रुपये का चालान किया गया। दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
नगर पंचायत की चेकिंग टीम में कर्मचारी अनिल रावत, संदीप पटवाल, महावीर राणा, प्रवीण कंडेरी, आशा जग्गी, कुलदीप चौहान मौजूद रहे।

