आपदा का हेमकुंड साहिब की यात्रा पर कोई असर नहीं–

by | Jul 20, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

फूलों की घाटी के रास्ते से बहा पुल, 263 पर्यटकों का किया गया सफल रेस्क्यू– 

जोशीमठः बुधवार को फूलों की घाटी के एरिया में अतिवृष्टि से एक पैदल पुलिया बह गई, जिससे घाटी के सेर-सपाटे पर गए 263 पर्यटक घाटी की ओर ही फंस गए। बाद में मौसम सामान्य होने पर एसडीआरएफ, घांघरिया थाने की पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मियों ने पर्यटकों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल घांघरिया पहुंचाया। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग चाक-चौबंध है।

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बुधवार की घटना का कोई असर नहीं है। अन्य दिनों की भांति बुधवार को भी हेमकुंड गए तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंच गए हैं, जबकि गोविंदघाट से हेमकुंड के दर्शनों को निकले तीर्थया‌त्री घांघरिया पहुंच गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का इस आपदा का कोई असर नहीं रहा। अन्य दिनों की भांति यात्रा सुचारु है। 

बुधवार दोपहर के समय अचानक फूलों की घाटी में बहने वाले गदेरे उफान पर आ गए। अस्थाई पुल बह गया। जिससे फूलों की घाटी घूमने गए पर्यटक फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को निकाला। फूलों की घाटी की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बुधवार को घाटी में घूमने के लिए 263 पर्यटक गए थे। जिनको सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हेमकुंड साहिब के अस्थाई हेलीपेड के ठीक सामने चट्टान पर भी भूस्खलन हुआ है। कुछ लोग यहां बादल फटने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि घाटी के ऊपर अतिवृष्टि हुई है। जिसका कुछ पानी घाटी की तरफ निकल गया और कुछ पहाड़ी की तरफ से बहने लगा। इसी के चलते वहां पानी के साथ मलबा भी आ गया। नदी का जलस्तर भी कुछ देर तक बढ़ गया था। लेकिन अब सबकुछ सामान्य है।  

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!