पवनदूतिका स्टेडियम बुरांस में अंतिम चरण में पहुंचा क्रिकेट का रोमांच– 

by | Jul 20, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

एचएमसीसी मलारी और जेलम की टीमें पहुंची फाइनल में– 

जोशीमठः नीती घाटी में पवनदूतिका स्टेडियम बुरांस में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अंतिम चरण में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। जिसमें एचएमसीसी मलारी और जेलम इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एचएमसीसी मलारी और क्रिकेट क्लब सुरांईथोटा के बीच हुआ। जिसमें मलारी की टीम ने पहले खेला और निर्धारित ओवरों में कमलेश राणा के 46 और अग्गी राणा के 39 रनों की मदद से 130 रन बनाए। सुरांईथोटा की टीम इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और ‌15 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल टीम आउट हो गई। दिनेश राणा ने तीन विकेट चटकाए।

दूसरा मैच क्रिकेट क्लब जेलम और लाता की टीम के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए जेलम के खिलाड़ियों ने 101 बनाए। जबकि लाता की टीम 94 रन पर ही सिमट गई। शुक्रवार को एचएमसीसी मलारी जेलम की टीम के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अग्गी राणा, सुप्या सिंह राणा, शेर सिंह राणा, आनंद सिंह, संजय राणा, सौरभ, मनोज, देवेश आदि मौजूद रहे। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!