चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई होनी तय– 

by | Jul 22, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को दो माह के भीतर कार्रवाई करने के दिए निर्देश, पढ़ें, यह है मामला–

— उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नंदा राजजात यात्रा मार्ग के निर्माण कार्यों में धांधली करने पर चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को अघ्यक्ष पद से हटाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंंडपीठ ने सरकार को निर्देश दिए हैं ‌कि याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर दो माह के भीतर निर्णय लें। मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका को अंतिम रुप से निस्तारित कर दी है। 

चमोली जनपद निवासी पृथ्वी सिंह नेगी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया कि वर्ष 2012-13 में हुई हिमालय नंदा राजजात यात्रा मार्ग के मरम्मत आदि कार्यो का जिम्मा चमोली जिला पंचायत को मिला था। जब जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी थी। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर मनमानी पूर्ण कार्य कर सरकारी धन का अपव्यय किया है और बड़े स्तर पर धांधली हुई। मामले में सरकार की ओर से जांच भी कराई गई, जिसमें धांधली की पुष्टि हुई। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, कार्रवाई तो दूर रजनी भंडारी दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। जांच रिपोर्ट पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

याचिकाकर्ता पृथ्वी सिंह ने सरकार को फिर से पिछले वर्ष सात मार्च को प्रत्यावेदन दिया था। न्यायालय ने प्रदेश सरकार को दो माह के भीतर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!