वहां पत्नी ने घर में फांसी लगा दी, यहां पति ने अलकनंदा में मार दी छलांग, गांव में मचा कोहराम– चमोली। पोखरी विकास खंड के सतूड़ गांव में बुधवार को पती-पत्नी के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी ने घर में कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है, जबकि पति ने जोशीमठ के समीप मारवाड़ी में अलकनंदा में छलांग मार दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में उसकी ढूंढखोज में जुटी हैं। इस घटना से सतूड़ गांव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की दस माह पहले शादी हुई थी। घटना की जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। विवाहिता का मायका भी पोखरी ब्लॉक के मोहनखाल की ओर है। ग्राम प्रधान तेजपाल ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग मारने वाले 25 वर्षीय विनोद नेगी के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि बहिनों की शादी हो रखी है।
वहां पत्नी ने घर में फांसी लगा दी, यहां पति ने अलकनंदा में मार दी छलांग, गांव में मचा कोहराम–
by laxmi Purohit | Aug 4, 2021 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

Latest News
विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मुक्ति...
रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...
कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...
कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...
कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

