गोपेश्वर का मंदिर मार्ग बनेगा ज्ञान पथ–

by | Jul 24, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 

जोशीमठ का नृसिंह मंदिर पथ बनेगा शांति पथ, ये है जिला प्रशासन की योजना– 

गोपेश्वर। गोपीनाथ मंदिर का आस्था पथ ज्ञान मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही जोशीमठ के नरसिंह मंदिर तक जाने वाला करीब 500 मीटर मार्ग को भी शांति पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि गोपीनाथ मंदिर और जोशीमठ मंदिर तक मार्गों को नया रूप दिया जाएगा। 

चार धाम यात्रा के दौरान अधिकांश तीर्थयात्री इन मंदिरों के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। मंदिरों को आकर्षक और सुकून भरा बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू हो जाएगा। गोपेश्वर में ज्ञान मार्ग के दोनों और धार्मिक पेंटिंग की जाएगी, मंदिर के करीब 100 मीटर तक ज्ञान मार्ग पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया जाएगा। मार्ग के बीच में फूलों की पैदावार की जाएगी। बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। गोपीनाथ मंदिर तक बिजली की लाइन भूमिगत होंगी।
जोशीमठ नृसिंह मंदिर का मुख्य गेट भी आधुनिक ढंग से बनाया जाएगा। यहां भी बिजली की लाइनें भूमिगत होंगी। और क्षेत्र में सीवर लाइन का निर्माण भी किया जाएगा। इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। मंदिरों के आस्था पथों को नया रुप देने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। 

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!