बदरीनाथ मार्ग पर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की किल्लत– 

by | Jul 24, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

अब एक-दो दिन का ही बचा पेट्रोल पंपों पर तेल, बढ़ सकती है दिक्कत– 

चमोलीः बदरीनाथ यात्रा मार्ग के साथ ही चमोली जनपद के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी हुई है। जोशीमठ और लंगसी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है। जबकि बदरीनाथ, पीपलकोटी और क्षेत्रपाल के पंपों पर भी पेट्रोल सीमित बचा हुआ है। यात्रा मार्ग होने के चलते यात्रियों के साथ कांवड भी परेशान हो रहे हैं।

इन पंपों पर पेट्रोल भरवाने वालों की भीड़ लगी हुई है। पंप संचालकों का कहना है कि कांवड यात्रा के चलते हरिद्वार में भीड़ लगी है। जिससे टैंकर डिपो तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रविवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों पर अचानक पेट्राल की किल्लत शुरू हो गई। जोशीमठ और लंगसी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों और कांवड़ियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। लोग पेट्रोल भरवाने के लिए 45 किमी दूर बदरीनाथ या 40 किमी दूर पीपलकोटी जा रहे हैं। क्षेत्रपाल में पेट्रोल पंप के मालिक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके यहां भी शाम तक का ही पेट्रोल बचा है। सोमवार को यहां भी पेट्रोल खत्म हो जाएगा। कांवड़ियों की भीड़ के चलते हरिद्वार में तेल के टैंकर डिपो तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे सप्लाई बाधित हो गई है। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!