माता इंद्रामति की दिवारा यात्रा हुई शुरू, मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम–

by | Jul 26, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

आज सैकोट गांव में रात्रि विश्राम करेगी माता की डोली, 28 को मासौं में होगा उपवेद, पढ़ें पूरा भ्रमण कार्यक्रम– 

गोपेश्वरः घुड़साल क्षेत्र की आराध्य देवी माता इंद्रामति की दिवारा यात्रा शुरू हो गई है। माता की डोली ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ अपने गर्भगृह से बाहर लाई गई। मंगलवार को माता की डोली घुड़साल में दर्शन देने के बाद रात्रि प्रवास के लिए सैकोट गांव पहुंचेगी। माता ने अपने पश्वा देवेंद्र सिंह पंवार पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिया। इस दौरान इंद्रामति मंदिर में देवी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जय मां इंद्रामति के जयघोष से क्षेत्र दिनभर गुंजायमान रहा। अपनी ईष्ट देवी, आराध्य देवी मां इंद्रामति से मिलने के लिए ध्याणियां भी अपने मायके पहुंची हैं। दूर-दराज के गांवों से भी भक्तगण अपनी ईष्टदेवी को मिलने पहुंचे। 

मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार, सचिव प्रदीप कंडारी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि माता की डोली 28 को मासौं गांव पहुंचेगी। यहां उपवेद धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। इसके बाद ग्राम सभा चटोली, पिलंग, देवखाल, भदूड़ा, त्रिशुला, सोनला, बछेर से होते हुए माता की डोली केदारनाथ धाम जाएगी। धाम से लौटने के बाद डोली ऊखीमठ मार्ग से होते हुए तुंगनाथ मंदिर के दर्शनों को जाएगी। इसके बाद माता धोतीधार से नैल, नौली व हापला घाटी के गांवों का भ्रमण कर रोपा, टेड़ा, खंसाल, सोनला, बछेर से होते हुए अपने मंदिर में पहुंचेगी। इसके बाद भक्तों के बुलावे पर माता क्षेत्र भ्रमण करेगी। बताया गया कि पांच साल बाद माता की डोली क्षेत्र भ्रमण पर निकली है। 2017 में माता की डोली बदरीनाथ धाम की यात्रा पर गई थी। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!